Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिंद्रा ने लांच किया नया मैक्सिमो मिनी ट्रक

हमें फॉलो करें महिंद्रा ने लांच किया नया मैक्सिमो मिनी ट्रक
नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 जून 2012 (14:53 IST)
FILE
वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को अपने मिनी ट्रक ‘मैक्सिमो’ का सीएनजी संस्करण उतारा। इस मॉडल का दिल्ली में एक्स शोरूम दाम 3.99 लाख रुपए है।

कंपनी का कहना है कि उसने यह नया मॉडल ट्रांसपोर्टर और कॉर्पोरेट वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपणन (वाहन क्षेत्र) विवेक नायर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महिंद्रा टिकाऊ मोबिलिटी तथा पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्ध है। मैक्सिमो का सीएनजी संस्करण इसी दिशा में एक और कदम है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi