Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली को छोड़ शेष परिणाम सर्वेक्षण अनुरूप रहे

हमें फॉलो करें दिल्ली को छोड़ शेष परिणाम सर्वेक्षण अनुरूप रहे
नई दिल्ली , रविवार, 8 दिसंबर 2013 (22:35 IST)
FILE
नई दिल्ली। देश में आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के नतीजे आमतौर पर एक्जिट पोल के अनुरूप ही रहे हालांकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और कांग्रेस को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया।

शाम चार बजे तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार, मध्यप्रदेश में भाजपा करीब 40 सीटें जीत चुकी है और 116 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसी तरह राजस्थान में पार्टी 98 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है ओैर 60 पर आगे चल रही है। छत्तीसगढ में भाजपा 04 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है ओर 41 पर आगे चल रही है। वहीं दिल्ली में भाजपा 24 सीटें जीत चुकी है और 08 पर आगे चल रही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब तक दस सीटें जीत चुकी है और 56 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि राजस्थान में पार्टी 10 सीटें जीत चुकी है और 12 पर बढ़त बनाए है। छत्तीसगढ में कांग्रेस 03 सीटें जीत चुकी है और 40 पर आगे चल रही है। वहीं दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक रहा है और शाम चार बजे तक आए नतीजों के अनुसार वह अभी तक सिर्फ 06 सीटें जीत सकी है और तीन पर आगे चल रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 10 पर आगे चल रही है। दिल्ली में टुडेज चाणक्या ने आम आदमी पार्टी के 31 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी की थी।

भाजपा के मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने की भविष्यवाणी की गई थी जबकि दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान व्यक्त करते हुए भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पेश किया गया था। ये रुझान टेलीविजन चैनलों के विभिन्न संगठनों के एक्जिट पोल में दिखाए गए थे।

आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में राजधानी दिल्ली में चार दिसंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वेक्षण पेश किए गए थे। राजनीति में पहली बार उतर रहे आप को दिल्ली के 70 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें मिलती दिखाई गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi