Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय सिनेमा बनेगा प्रेरक -निरुपमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मकाऊ
- सुमंत मिश्र

चीन में भारत की राजदूत निरुपमा राव का मानना है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए पूरी कोशिश जारी है। दोनों देशों के संबंधों में भारतीय सिनेमा एक प्रेरक की भूमिका निभा सकता है।

आईफा समारोह के दौरान फिक्की ग्लोबल बिजनेस फोरम में सुश्री राव ने कहा कि चीन और भारत दोनों का ही बहुत बड़ा बाजार है पर चीनी बाजार में भारत उतनी गहराई तक नहीं पहुँच पाया है, जितना भारतीय बाजार में चीन। भारतीय सिनेमा भी दोनों देशों के बीच एक अच्छा औद्योगिक कारण बन सकता है।

सुश्री राव ने कहा कि मकाऊ में आईफा उत्सव से दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के लिए एक नया रास्ता खुला है। राजनीतिक संबंधों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अहम भूमिका होती है। इस तरह के आयोजन में दोनों देशों को और ज्यादा पहल करनी चाहिए। सुश्री राव ने कहा कि इनसे दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्ते बनते हैं साथ ही एक-दूसरे के बीच आपसी समझ भी बढ़ती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi