Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

SC/ST एक्ट : भारत बंद, उग्र प्रदर्शन

webdunia
पटना। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) संशोधन अधिनियम के विरोध में देश के सवर्ण संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को भारत बंद का बिहार में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
webdunia
पटना समेत प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में सवर्ण संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए हैं। बंद समर्थकों ने कई जगहों पर जहां रेल सेवाओं को बाधित कर दिया है, वहीं सड़कों पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है।
webdunia
प्रदेश के कई जिलों में राजकीय और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
webdunia
प्रदर्शनकारी केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
webdunia
सवर्ण संगठनों के बंद को देखते हुए पटना समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
webdunia
भारत बंद
webdunia
भारत बंद