Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS जलाश्व से स्वदेश लौटे ईरान में फंसे भारतीय

webdunia
नई दिल्ली। 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत बुधवार को भारतीय युद्धपोत आईएनएस जलाश्व ईरान के बंदर अब्बास में फंसे 687 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु के तूतीकोरिन बंदरगाह पर पहुंचा।
webdunia
आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद भारतीय नागरिकों को जहाज पर चढ़ाया गया। समुद्री यात्रा के दौरान कोविड से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी सख्ती से पालन किया गया।
webdunia
तूतीकोरिन में स्थानीय अधिकारियों ने स्वदेश लाए गए नागरिकों की अगवानी की और उन्हें उनके गंतव्यों पर भेजने से पूर्व उनकी स्वास्थ्य जांच और परिवहन जैसी व्यवस्थाएं की गईं।
webdunia
भारतीयों को स्वदेश लाने की इस मुहिम के साथ, भारतीय नौसेना वर्तमान में जारी महामारी के दौरान, मालदीव, श्रीलंका और ईरान से 3992 भारतीय नागरिकों को स्वदेश ला चुकी है।
webdunia
इस अभियान के तहत अब तक ईरान से 920 भारतीय नागरिकों को भारतीय पोतों के माध्यम से स्वदेश लाया गया है।
webdunia