Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मछुआरों संग राहुल गांधी ने पकड़ी मछली

webdunia
कोल्लम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कोल्लम जिले के थांगस्सेरी तट पर मछुआरों से बातचीत की। वह मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में गए और मछली भी पकड़ी।
webdunia
राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ मिलकर समुद्र में मछली पकड़ने वाला जाल फेंका और उनके साथ मछली भी पकड़ी। ब्लू टीशर्ट और खाकी पैंट पहने कांग्रेस नेता ने तट पर वापसी के दौरान वहां खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
webdunia
बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि वह हमेशा मुछआरा जीवन का अनुभव लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज तड़के मैं अपने भाइयों के साथ समुद्र में गया। नाव की यात्रा शुरू होने से लेकर उसकी वापसी तक उन्होंने सभी खतरे उठाए…खूब मेहनत की।