Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान में चला नरेन्द्र मोदी फैक्टर-वसुंधरा

हमें फॉलो करें राजस्थान में चला नरेन्द्र मोदी फैक्टर-वसुंधरा
, रविवार, 8 दिसंबर 2013 (12:06 IST)
KANAK MEDIA
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक बढ़त के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मुख्‍यमंत्री पद की प्रबल दावेदार वसुंधरा राजे ने रविवार को कहा कि राज्य में मोदी फैक्टर चला है।

भाजपा की बड़ी जीत से उत्साहित वसुंधरा ने कहा कि निश्चित ही नरेन्द्र मोदी की सभाओं में जुटी भीड़ ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया और राज्य में भाजपा की जीत हुई। राजे ने मीडिया से कहा कि विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिल रही बढ़त एवं होने वाली जीत प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से तंग आई जनता ने पार्टी को दिया अपार समर्तन के कारण यह संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस का कुशासन एवं गुजरात के विकास की राजनीति एवं वहां जनता को मिल रहा स्वाभिमान को देखते हुए लोगों ने उन्हें गले लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना करने का फर्क तो नजर आएगा ही।

राजस्थान के मुकाबले अन्य राज्यों में भाजपा की स्थिति पर श्रीमती राजे ने कहा कि अभी तो रुझान है आगे स्थिति स्पष्ट होगी। श्रीमती राजे ने सुबह मतगणना शुरू होते ही बांसवाडा जिले में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे झालावाड़ आ गईं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi