Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हैदराबाद में 100 कुत्तों को जहर देकर मारा, सरपंच समेत 3 लोग गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Case of killing of 100 dogs in Hyderabad

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

हैदराबाद , बुधवार, 21 जनवरी 2026 (12:32 IST)
Case of killing of 100 dogs in Hyderabad : कुछ ही दिन पहले तेलंगाना के 3 जिलों में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की हत्या के बाद अब हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। यह घटना 19 जनवरी की है और कुत्तों को गांव के बाहर दफनाया भी जा चुका है। तेलंगाना पुलिस को शक है कि कुत्तों की हत्या पेशेवर लोगों से करवाई गई है। गांव के सरपंच और उनके सहयोगियों के इशारे पर 100 कुत्तों को जहर दिया गया है। पुलिस ने सरपंच समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उर्वशी रौतेला ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- वैक्सीन और नसबंदी कर सकते हैं
खबरों के अनुसार, कुछ ही दिन पहले तेलंगाना के 3 जिलों में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की हत्या के बाद अब हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। यह घटना 19 जनवरी की है और कुत्तों को गांव के बाहर दफनाया भी जा चुका है।
तेलंगाना पुलिस को शक है कि कुत्तों की हत्या पेशेवर लोगों से करवाई गई है। गांव के सरपंच और उनके सहयोगियों के इशारे पर 100 कुत्तों को जहर दिया गया है। पुलिस ने सरपंच समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक वार्ड सदस्य और एक पंचायत सचिव शामिल है।
 
इस घटना के सामने आने के बाद पशु कल्याण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पशु अधिकार कार्यकर्ता के मुताबिक, एक वार्ड सदस्य ने कहा कि कुत्तों को खोज लिया गया है। एक और कार्यकर्ता का कहना था कि कुत्तों को एनस्थीसीया के इंजेक्शन दिए गए। आगे छानबीन की तो पता चला कि कुत्तों को जहर के इंजेक्शन दे गए थे और इसी के चलते उनकी मौत हुई।   
स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की मुदावत प्रीति ने इस घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने PCA (Prevention of Cruelty to Animals) अधिनियम की धारा 3(5) और धारा 11(1)(a)(i) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रीति का कहना है कि कई दिनों से गांव में आवारा कुत्ते अचानक गायब हो रहे थे, जिसके बाद शक और गहरा गया।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिएगो गॉसिया को मॉरिशस को सौंपेगा ब्रिटेन, क्या है इसका अमेरिकी कनेक्शन, क्यों आग बबूला हुए ट्रंप?