Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलंगाना में शर्मनाक हरकत, जहर देकर 15 बंदरों की हत्या, 80 की हालत गंभीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Killing of monkeys in Telangana

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (22:53 IST)
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ढाबे पर जहर दिए जाने के कारण कम से कम 15 बंदरों की मौत हो गई, जबकि लगभग 80 बंदरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया खबरों के मुताबिक मृत बंदरों के शव आसपास के इलाकों में बिखरे पड़े मिले। इस हृदयविदारक स्थिति को देख ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम सरपंच और पशु चिकित्सक को सूचना दी। 
सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जीवित बंदरों का इलाज शुरू किया। इस घटना ने पशुप्रेमियों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। गौरतलब है कि यह घटना तेलंगाना के विभिन्न जिलों में आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्याओं के बाद सामने आई है।  Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

india census 2027 : जनगणना 2027 में पहले चरण में आपसे क्या-क्या पूछा जाएगा, MHA ने जारी की सवालों की सूची