मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार सुबह ताबड़तोड़ 3 आईईडी (IED) धमाके हुए हैं। एक के बाद एक हुए धमाकों ने बिष्णुपुर क्षेत्र को दहला दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक इन लगातार हुए विस्फोटों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मीडिया खबरों के मुताबिक ब्लास्ट में 3 लोगों के घायल हुए हैं।
विस्फोटों के बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि धमाकों के पीछे का कारण और जिम्मेदार कौन है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटनाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Edited by : Sudhir Sharma