Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खंडेलवाल समाज चौमू ने श्रद्धापूर्वक मनाई संत सुंदरदास जी महाराज की जयंती

Advertiesment
Khandelwal Community
चौमूं। खंडेलवाल समाज द्वारा कवि शिरोमणि संत सुंदरदास जी महाराज की 430वीं जयंती 27 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर परिषद स्थित गढ़ गणेश मंदिर के पास स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं संत सुंदरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत रहे। इस दौरान समाज के अध्यक्ष मुकेश खुटेटा, उपाध्यक्ष गोविंद झालानी, मंत्री वीरेंद्र खंडेलवाल, संयुक्त मंत्री रमेश डगायच, कोषाध्यक्ष नवीन कासलीवाल सहित संरक्षक अमरचंद रावत, ओमप्रकाश कासलीवाल, मूलचंद दुसाद एवं महेंद्र तंबोलिया उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष जुगल डगायच, रामबाबू रावत और मनोज मेठी ने भी समाज बंधुओं के साथ संत प्रवर को पुष्पांजलि अर्पित की।
 
जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से संत सुंदरदास जी की प्रार्थना, सुंदरदास स्रोत एवं चालीसा का पाठ किया। इस दौरान संत जी के प्रेरक जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया गया। प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने सभी उपस्थित सदस्यों को सिक्किम से लाए गए विशेष पंचमुखी रुद्राक्ष की कंठियां वितरित कीं और उनके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
 
साहित्यिक योगदान पर चर्चा : प्रोफेसर रावत ने बताया कि खंडेलवाल समाज की आन-बान और शान कहे जाने वाले राष्ट्रीय संत सुंदरदास जी महाराज का जन्म संवत 1653 में चैत्र शुक्ल नवमी (रामनवमी) को दौसा में हुआ था। वे परम श्रद्धेय श्री परमानंद जी (चौखाराम जी) एवं श्रीमती सतीदेवी जी के पुत्र थे, जिन्हें महान संत दादूदयाल जी का आशीर्वाद प्राप्त था। संत सुंदरदास जी ने 11 भाषाओं में 48 ग्रंथों की रचना की। वर्ष 1936 में प्रकाशित उनकी ग्रंथावली की भूमिका विश्वकवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखी थी। उनकी रचनाएं आज भी जनमानस को आदर्श जीवन जीने का संदेश देती हैं।
 
समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्यों का माला पहनाकर और रामनामी दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता (तूँगा वाले), मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल (मथुरा), गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) एवं अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों ने चौमूं समाज को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाषा शुद्ध करनी है तो रेडियो सुनें : CM योगी ने सुनाए स्कूल के दिलचस्प किस्से, आकाशवाणी की तारीफ में कही बड़ी बात




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya