Festival Posters

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 नवंबर 2025 (14:39 IST)
शिमला की संजौली मस्जिद में नमाजियों को नमाज अदा करने से रोकने के आरोप में चार महिलाओं समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मस्जिद को अदालत ने अवैध घोषित कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब दूसरे राज्यों से आए कई लोग नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे थे। देवभूमि संघर्ष समिति से जुड़े आरोपियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस कर्मी मामले को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपियों ने श्रद्धालुओं का विरोध जारी रखा।
ALSO READ: Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत
पुलिस ने बताया कि उन्होंने नारे लगाए और मुसलमानों से अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। उन्होंने सवाल किया कि वे उस मस्जिद में नमाज कैसे अदा कर सकते हैं जिसे अवैध घोषित कर दिया गया है और जिसे गिराने का आदेश दिया गया है। 
ALSO READ: Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा
महिलाओं ने कहा कि वे मुसलमानों को अपने घरों के पास से नहीं गुजरने देंगी और आरोप लगाया कि वे उनके घरों के अंदर झांकते हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

आरके सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

LinkedIn की नौकरी, थाईलैंड का झांसा और म्यांमार का कैदखाना, कानपुर युवक की दहला देने वाली दास्तान

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा

Delhi Blast मामले में नया खुलासा, धमाके वाली जगह मिले 9 MM के कारतूस, आखिर क्या था डॉ. उमर का टारगेट

अगला लेख