Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 (12:43 IST)
Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 (12:46 IST)
बिहार के दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के बाद बवाल हो गया। इस घटना को लेकर लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना के बाद लोगों ने आरोपी की गुमटी (दुकान) में तोड़फोड़ करने के बाद आग के हवाले कर दिया।
आरोपी को खुद सजा देने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर आगजनी करके रोड जाम कर दिया। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
इसके बाद पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के बल प्रयोग करने से लोग सड़क से हटे। घटना को लेकर तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। Edited by : Sudhir Sharma