Publish Date: Wed, 13 May 2026 (12:53 IST)
Updated Date: Wed, 13 May 2026 (13:02 IST)
भाई के निधन की खबर सुनकर अखिलेश स्तब्ध रह गए। पोस्टमार्टम के समय वे अपने परिजनों के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अस्पताल में ही मौजूद थे। अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। प्रतीक की पत्नी अर्पणा हादसे के समय दिल्ली में थी वे भी लखनऊ लौट रही हैं।
अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं रहे। यह अत्यंत हृदयविदारक है। वह अभी युवा थे। वह एक बहुत अच्छे लड़के थे जो अपनी कड़ी मेहनत के दम पर कुछ हासिल करना चाहते थे। यह बहुत ही दुखद है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। स्वाभाविक रूप से, कानून जो कहेगा और परिवार के सदस्य जो तय करेंगे, हम उसी का पालन करेंगे।
ALSO READ: प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मेरी उनसे मुलाकात हुई थी और उस समय भी मैंने उनसे यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। कभी-कभी व्यवसाय में होने वाला आर्थिक नुकसान इंसान को बुरी तरह तोड़ देता है। वह अब हमारे साथ नहीं हैं; परिवार जैसा कहेगा, हम वैसा ही करेंगे।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट में अपने भाई प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने भाई की फोटो शेयर करते हुए कहा, श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
मुलायम सिंह यादव के दूसरी पत्नी साधना सिंह के बेटे प्रतीक यादव का मौत से पूरा देश सदमे में है, आज 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक का पूरा परिवार राजनीति में है लेकिन उन्होंने इससे दूरी बनाए रखी। उनकी पत्नी अर्पणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें