Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की नाक काटने का प्रयास, ट्रेन में हुआ हमला, टायलेट में छुपकर बचाई जान

Advertiesment
Ashutosh Maharaj attacked
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की एफआईआर कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार को आशुतोष ने बताया- रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे।
ALSO READ: Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, क्या IND vs NZ फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा हाल
रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की। शरीर पर भी कई वार किए। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से जीआरपी को फोन कर घटना की जानकारी दी। आशुतोष ने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। 
ALSO READ: T20 World Cup Final : अहमदाबाद बना अभेद्य किला, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड की 'जंग' आज, नीली जर्सी के सैलाब के लिए मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: Delhi में गर्मी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड, क्या IND vs NZ फाइनल में बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का ताजा हाल