Publish Date: Sat, 16 May 2026 (19:21 IST)
Updated Date: Sat, 16 May 2026 (19:38 IST)
Azam Khan Sentenced : जेल में बंद उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को आज एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले के आरोप में वह दोषी करार दिए गए हैं। आजम को अदालत ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। उनके ऊपर आरोप है कि 2019 के आम चुनाव में उन्होंने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आजम ने डीएम पर टिप्पणी करते हुए कहा था, 'ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा। अब अदालत ने सजा के साथ 5000 रुपए तक का जुर्माना भी लगाया है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
डीएम पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
जेल में बंद उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को आज एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले के आरोप में वह दोषी करार दिए गए हैं। आजम को अदालत ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है। उनके ऊपर आरोप है कि 2019 के आम चुनाव में उन्होंने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आजम ने डीएम पर टिप्पणी करते हुए कहा था, 'ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा। अब अदालत ने सजा के साथ 5000 रुपए तक का जुर्माना भी लगाया है।
आजम खान पर दर्ज हैं कई मुकदमे
उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आजम खान पर कई अन्य मामलों में भी मुकदमे चल रहे हैं, लेकिन इस विवादित बयान वाला केस खासा चर्चित रहा था। आजम खान के इस बयान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। आजम खान पर कई मुकदमे दर्ज रहे हैं। अब तक उनके खिलाफ दर्ज मामलों में कई में उन्हें दोषी करार दिए गए हैं।
बेटा अब्दुल्ला भी है जेल में
दो पैन कार्ड फ्रॉड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की जेल और 50000 रुपए का जुर्माना लगाया है। फर्जी हथियार लाइसेंस, सरकारी काम में बाधा डालने आदि मामलों में भी छोटी-बड़ी सजाएं मिल चुकी हैं। आजम का बेटा अब्दुल्ला भी जेल में ही है। अदालत में सबूत जुटाने के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 8 गवाह पेश किए गए। सभी गवाह सरकारी कर्मचारी थे और उन्होंने प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर अदालत में बयान दिए।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें