rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झाबुआ में दर्दनाक हादसा, मेले में टूटा झूला, 30 लोग घायल, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jhabua swing accident case

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (14:14 IST)
Jhabua Madhya Pradesh swing accident : मध्य प्रदेश के झाबुआ में प्रसिद्ध 'महाराज नो मेलो' में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में चलता हुआ 'डैगन झूला' अचानक टूटा और भरभराकर गिर गया। हादसे में 13 छात्राओं समेत 14 बच्चे घायल हो गए, जबकि मीडिया खबरों के अनुसार 30 लोग जख्‍मी हुए हैं। झूला गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त झूला तेजी से नीचे आ रहा था, तभी वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं।

खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश के झाबुआ में प्रसिद्ध 'महाराज नो मेलो' में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मेले में चलता हुआ 'डैगन झूला' अचानक टूटा और भरभराकर गिर गया। हादसे में 13 छात्राओं समेत 14 बच्चे घायल हो गए, जबकि मीडिया खबरों के अनुसार 30 लोग जख्‍मी हुए हैं। 2 छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया जा सकता है।
ALSO READ: MP: झाबुआ जिलाधिकारी के वाहन को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
झूला गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त झूला तेजी से नीचे आ रहा था, तभी वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा। झूला पुराना था और उसमें क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया गया था, जो कि हादसे का मुख्य कारण बना।

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। सूचना मिलते ही कलेक्टर नेहा मीना जिला अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं।
ALSO READ: मुख्‍यमंत्री आरोग्‍य मेले में सांड घुसा, अखिलेश यादव की पोस्ट पर यूजर्स ने ली चुटकियां
जांच दल में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री और शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को शामिल किया गया है। हादसा होने के बाद से ही अब हर तरह के झूलों की फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मेला आयोजन समिति और निगरानी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। हादसे के बाद 19 जनवरी को ही मेला बंद कर दिया गया।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

46 साल पुरानी भाजपा के 45 साल के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन के सामने 5 बड़ी चुनौतियां?