Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 (17:21 IST)
Updated Date: Fri, 20 Feb 2026 (17:30 IST)
Big announcement by Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने आज शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। शिक्षा मित्रों को अब 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों के लिए 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश के शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। शिक्षा मित्रों को अब 10 हजार की जगह 18 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि अनुदेशकों को 17 हजार रुपए दिए जाएंगे। अनुदेशकों को अब तक करीब 9,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता रहा है।
5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा
साथ ही शिक्षकों के लिए 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। यह नई स्वास्थ्य व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगी। योगी ने कहा, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। हालांकि शिक्षा मत्रों और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
शिक्षामित्र लंबे समय से कर रहे थे मांग
प्रदेश में करीब 1.50 लाख से अधिक शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। इसके अलावा लगभग 25,000 के आसपास अनुदेशक अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के शिक्षामित्र लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
क्या 62 साल में रिटायर होंगे शिक्षा मित्र?
प्रयागराज हाईकोर्ट में एक अहम मामला चल रहा है। शिक्षा मित्रों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है कि उनकी सेवा आयु भी 62 साल कर दी जाए और कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से 4 हफ्ते में जवाब मांग लिया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या शिक्षामित्र भी अब 62 साल पर रिटायर होंगे?
Edited By : Chetan Gour