Hanuman Chalisa

झारखंड सरकार के बड़े फैसले, कांस्टेबल भर्ती नियम में बड़ा बदलाव, 5 दिसंबर से विधानसभा सत्र

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 नवंबर 2025 (09:40 IST)
Jharkhand news in hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 12 नवंबर, बुधवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें कांस्टेबल भर्ती नियम में बड़ा बदलाव, हर जिले में STEM लैब की स्थापना, देवघर में होटल बैद्यनाथ बिहार का निर्माण और क्लेरियस मांगुर को राजकीय मछली घोषित करने का निर्णय शामिल है। बैठक में फैसला किया गया है कि राज्य सरकार का नया विधानसभा सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा।
 
राज्य सरकार ने हर जिले में एक मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय में एसटीईएम (विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) लैब स्थापित करने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रत्येक लैब पर 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
 
सोरेन सरकार ने देवघर में होटल बैद्यनाथ बिहार के निर्माण और संचालन को भी हरी झंडी दे दी है। यह होटल पीपीपी मॉडल पर चार सितारा श्रेणी में विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर लगभग 113.97 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
<

मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM की अध्यक्षता में 12 नवंबर 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय… pic.twitter.com/tcsSqYmePU

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 12, 2025 >
बैठक में इंडिया रिजर्व बटालियन में उप-निरीक्षक (वायरलेस) व कांस्टेबल भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है। शारीरिक परीक्षा के नियम में बदलाव करते हुए पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ का समय 6 मिनट और महिलाओं के लिए 10 मिनट तय किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली ब्लास्ट अपडेट, न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला बॉडी पार्ट

Delhi Blast : सुरक्षा कारणों से बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन

Delhi Blast : उमर ने ही किया था दिल्ली में धमाका, DNA टेस्ट से खुला राज

योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया ‘कवच’, अब अपनी शर्तों पर ‘करियर की उड़ान’ भरेंगी महिलाएं!

Delhi Blast : दिल्ली से लेकर कश्मीर तक छापेमारी, 100 लोगों से पूछताछ, दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV

अगला लेख