Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 (20:57 IST)
Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 (21:02 IST)
Amethi Uttar Pradesh News : अमेठी जनपद के बेरोजगारों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अमेठी जनपद में बेरोजगारी की समस्या जल्द दूर होगी, क्योंकि प्रदेश की योगी सरकार अमेठी जनपद में 2500 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। सरकार जिसके अंतर्गत यहां के औद्योगिक क्षेत्रो में नए प्लांट लगाएगी, जिसके लिए प्रमुख रूप से जगदीशपुर, उतेलवा, टिकरिया, कौहार व त्रिशुडी में खाली भूमि पर प्लांट लगाए जाएंगे।
चूंकि अमेठी उत्तर प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र रहा है, जिसके चलते यहां कई फैक्टरी व कारखाने तो खुले किंतु बंद होने के बाद वे वापस नहीं चल सके, जिसके चलते बेरोजगारी बढ़ने लगी और युवाओं का जिले से पलायन शुरू होने लगा।
लेकिन अब सरकार ने यहां नए प्लांट लगाएगी, साथ ही बंद पड़े कारखानों व फैक्ट्रियों को भी फिर से शुरू करेगी, जिसमें प्रमुख रूप से स्थानीय युवक-युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसका शुभारंभ भी फरवरी 2026 के अंत तक शुरू होने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour