Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्कर गैंग के लिंक में मुजफ्फरपुर का युवक गिरफ्तार

Advertiesment
Bihar ATS arrest
बिहार में आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने मुजफ्फरपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाकिस्तान आधारित कुख्यात हथियार तस्कर शाहजाद भट्टी गैंग और उसके सहयोगियों से संबंध रखने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुर गांव निवासी मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके कब्जे से कई डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
बिहार ATS द्वारा जारी बयान के अनुसार, “विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया। उसके पाकिस्तान स्थित कुख्यात हथियार तस्कर शाहजाद भट्टी गिरोह और उसके सहयोगियों से संबंध पाए गए हैं।”
 
सूत्रों के मुताबिक एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल डिवाइस की गहन जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ था और क्या वह किसी बड़े मॉड्यूल का हिस्सा था। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपी का संपर्क केवल ऑनलाइन स्तर तक सीमित था या वह हथियारों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित हथियार तस्कर शाहजाद भट्टी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़ा रहा है और विभिन्न देशों में सक्रिय मॉड्यूल्स के जरिए काम करता है। बिहार ATS अब इस मामले में अन्य संभावित संपर्कों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और कई अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

समान नागरिक संहिता पर जनता से राय लेगी हाई लेवल कमेटी, CM मोहन यादव ने लॉन्च की वेबसाइट