Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

BPSC TRE 4.0 भर्ती विवाद: नोटिफिकेशन की मांग पर बरसीं लाठियां, पटना की सड़कों पर छात्र लहूलुहान

Advertiesment
Lathicharge on Patna Student Protest
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 के लिए परीक्षा अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र चोटिल हो गए। कांग्रेस ने नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज को भाजपा का जंगलराज बताया। ALSO READ: भाजपा की पश्चिम बंगाल में जीत के बाद बांग्लादेश से बढ़ेगा तनाव, क्या होगा भविष्य?
 
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी छात्र विज्ञापन में देरी से नाराज थे। ये छात्र 2 साल से TRE 4 की रिक्ति की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं और विलंब की अवधि में छूट के साथ इसे तुरंत जारी करने की मांग कर रहे थे।  प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 'TRE 4 विज्ञापन जारी करो' और 'नियमावली वापस लो' जैसे नारे लगा रहे थे। ALSO READ: बिहार की नई सरकार में विभागों का ऐलान, सम्राट चौधरी के पास रहेंगे अहम मंत्रालय, निशांत कुमार को मिला कौनसा मंत्रालय
 

क्या है प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग?

कई प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि शिक्षक समाज का निर्माता होता है, उन पर लाठी कैसे चलाई जा सकती है? हम बस यह मांग कर रहे हैं कि नोटिफिकेशन जारी करने में दो साल की देरी हो चुकी है इसलिए जिन कैंडिडेट्स की उम्र पार हो गई है, उन्हें भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। ALSO READ: तमिलनाडु में बड़ा सियासी गेम, DMK की शर्त ने बढ़ाई ADMK की उलझन, TVK को छोटे दलों से उम्मीद
 

नौकरी मांगोगे तो दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटेंगे

कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बिहार में बेरोजगार युवा रोजगार मांग रहे थे, BJP सरकार ने पुलिस भेजकर लाठियों से पिटवाया। ये है BJP का 'जंगलराज', जहां जनता की कोई सुनवाई नहीं है। BJP सरकार का फंडा साफ है- बेरोजगार रहो, नौकरी मांगोगे तो दौड़ाकर-दौड़ाकर पीटेंगे।
गौरतलब है कि टीआरई-4 में कुल 4 विभागों में 46,882 पदों पर नियुक्‍त‍ि की जाएगी। शिक्षा विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में ये बहाली होंगी। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनसान रात, सड़क पर पर 3 घंटे, 40 पुरुषों ने दिया ऑफर, महिला IPS का अनोखा ऑपरेशन