Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीजद ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पैंड, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, निलंबन पर क्‍या बोले नवीन पटनायक?

Advertiesment
Biju Janata Dal Suspends 6 MLAs in Odisha
Biju Janata Dal has suspended six of its MLAs : बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा की 4 राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान 'क्रॉस वोटिंग' करने के लिए अपने 6 विधायकों को निलंबित कर दिया। खबरों के अनुसार, यह कार्रवाई पार्टी के अनुशासनात्मक समिति की जांच और कारण बताओ नोटिस के जवाबों की समीक्षा के बाद की गई। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी के प्रति निष्ठा पर जोर दिया। निलंबन का निर्णय बीजद की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नवीन पटनायक ने की।
 

निलंबन को लेकर क्‍या बोले नवीन पटनायक?

बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा की 4 राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान 'क्रॉस वोटिंग' करने के लिए अपने 6 विधायकों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पार्टी के अनुशासनात्मक समिति की जांच और कारण बताओ नोटिस के जवाबों की समीक्षा के बाद की गई। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी के प्रति निष्ठा पर जोर दिया। निलंबन का निर्णय बीजद की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता नवीन पटनायक ने की।

इन विधायकों को किया सस्‍पैंड 

इन 6 विधायकों को 17 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। विधानसभा में बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को अपने जवाब प्रस्तुत किए और वे संतोषजनक नहीं पाए गए। पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के एक आदेश के अनुसार, निलंबित विधायकों में बालीगुडा सीट से चक्रमणि कन्हार, जयदेव सीट से नबा किशोर मलिक, चौद्वार-कटक सीट से सौविक विश्वाल, बस्ता से सुबासिनी जेना, तिरतोल से रमाकांत भोई और बांकी से देवी रंजन त्रिपाठी शामिल हैं।

16 मार्च को हुए थे राज्यसभा चुनाव

इस कदम को अनुशासन को मजबूत करने और पार्टी की ईमानदारी बनाए रखने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को हुए थे। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा को 4 में से 2 राज्यसभा सीटों पर जीत मिली थी, जबकि विपक्षी बीजद और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट पर जीत मिली थी। ओड़िशा विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या 147 है। बीजेपी के उम्मीदवारों को 93 प्रथम वरीयता वोट मिले, जो विधानसभा में उनकी संख्या से 11 अधिक थे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों में बढ़ाया आपूर्ति कोटा, जानिए किसे मिलेगा इसका लाभ?