Publish Date: Tue, 05 May 2026 (15:38 IST)
Updated Date: Tue, 05 May 2026 (15:41 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बदलाव बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत 'डबल इंजन' सरकार के मॉडल पर जनता की मुहर है और राज्य में विकास व सुशासन की नई दिशा की शुरुआत है। मुख्यमंत्री धामी ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि देशभर में डबल इंजन सरकारें विकास और सुशासन का प्रतीक बन चुकी हैं और अब पश्चिम बंगाल भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
धामी ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (UCC) को एक बड़ी पहल बताया। उन्होंने इसे 'यूसीसी की गंगा' बताते हुए कहा कि जैसे गंगा देवभूमि से निकलकर पूरे देश को जीवन देती है, वैसे ही यह कानून भी देश के अन्य राज्यों को प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रशासनिक कामकाज पर जोर देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए।
सभी योजनाओं को तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए और नो पेंडेंसी यानी लंबित मामलों को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। धामी ने 'वाइब्रेंट विलेज' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सीमावर्ती इलाकों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता भाजपा को फिर समर्थन देगी। Edited by : Sudhir Sharma
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें