Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित हुए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बोले- 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी सरकार

Advertiesment
Nitin Naveen
उत्तराखंड दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं राज्य सरकार के कार्यों से काफी प्रभावित और संतुष्ट नजर आए। नवीन ने देहरादून में आयोजित एक महत्वपूर्ण गोष्ठी में उन्होंने खुले मंच से धामी सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों की सराहना की। 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिन्होंने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहसिक नेतृत्व का परिचय देते हुए ऐसे निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में देश के लिए मॉडल साबित होंगे। उनके नेतृत्व में गंगा मैया के आशीर्वाद से 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनेगी। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान, महिला अधिकारों और सामाजिक समानता की दिशा में उत्तराखंड ने पूरे देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई अपराधों का खुलासा