Bomb threat at Chandigarh district court : चंडीगढ़ के जिला न्यायालय में बम की धमकी मिलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और न्यायालय परिसर को खाली करा लिया। आम दिनों की तरह न्यायालय में सुनवाई चल रही थी, लेकिन सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए जजों को तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। देखते ही देखते न्यायालय परिसर एक छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस को यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली थी। मेल में हमलावर ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ब्लास्ट करने का दावा किया।
खबरों के अनुसार, चंडीगढ़ के जिला न्यायालय में बम की धमकी मिलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और न्यायालय परिसर को खाली करा लिया। आम दिनों की तरह न्यायालय में सुनवाई चल रही थी, लेकिन सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए जजों को तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
देखते ही देखते न्यायालय परिसर एक छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस को यह धमकी ई-मेल के जरिए मिली थी। मेल में हमलावर ने ड्रोन का इस्तेमाल कर ब्लास्ट करने का दावा किया। चंडीगढ़ पुलिस, बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस ने चारों ओर से न्यायालय को सील कर दिया।
यह पूरी दहशत एक गुमनाम ई-मेल के जरिए शुरू हुई। इस मेल में दी गई धमकी बेहद चौंकाने वाली थी। धमकी देने वाले ने स्पष्ट रूप से लिखा था कि वह न्यायालय परिसर को उड़ाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगा। ड्रोन का जिक्र होने से खतरा और भी चुनौतीपूर्ण नजर आने लगा। पुलिस इस ई-मेल एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मौके पर डिस्ट्रिक्ट पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बम स्क्वॉड और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्सेज भी मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच के बाद ही कोर्ट परिसर को खोलने की अनुमति दी जाएगी।
Edited By : Chetan Gour