rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में स्कूलों को बम की धमकी, बच्चों को निकाला बाहर, इलाके में दहशत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bomb threat to schools in Moga and Amritsar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 14 जनवरी 2026 (15:43 IST)
Threats to blow up schools with bombs : पंजाब के मोगा और अमृतसर के स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल किसी आतंकी संगठन के नाम से भेजा गया है, जिसमें स्कूलों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और स्टाफ द्वारा स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी।

खबरों के अनुसार, पंजाब के मोगा और अमृतसर के स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल किसी आतंकी संगठन के नाम से भेजा गया है, जिसमें स्कूलों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
ALSO READ: चंडीगढ़ कोर्ट में हड़कंप, बम की मिली धमकी, कुर्सी छोड़कर भागे जज
धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और स्टाफ द्वारा स्कूलों को खाली करवा लिया गया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी।

फिलहाल अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब स्कूल में बच्चों की संख्या सामान्य से कम थी, जिससे स्थिति को संभालना थोड़ा आसान रहा। फिर भी धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद छात्रों और शिक्षकों में घबराहट फैल गई।
ALSO READ: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी
अभिभावकों को सूचना दी गई और कुछ बच्चों को तुरंत घर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर विश्वास न करें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और पुलिस ने स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है। जांच पूरी होने तक स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ALSO READ: नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत
गौरतलब है कि बीते महीने भी अमृतसर के कई स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दोबारा मिली धमकी ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्विजय सिंह के बाद कांग्रेस से कौन जाएगा राज्यसभा, दिग्गज नेताओं की खुलेगी किस्मत या नए को मिलेगा मौका?