Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 (18:26 IST)
Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 (18:39 IST)
Case of feeding alcohol to buffalo on Holi : एक ओर जहां पूरा देश रंगारंग पर्व के जश्न में डूबा हुआ है। वहीं इस बीच हरियाणा में शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, यहां कुछ हुड़दंगियों ने होली के जश्न के दौरान एक भैंस के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने भैंस को जबरन शराब पिलाई और उसे बैलगाड़ी से बांध दिया। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि होली जैसे पवित्र त्योहार की आड़ में इस तरह की हरकतें समाज के लिए शर्मनाक हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
शराब पिलाकर बैलगाड़ी से बांधा
होली के जश्न के बीच हरियाणा में शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ हुड़दंगियों ने होली के जश्न के दौरान एक भैंस के साथ अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने भैंस को जबरन शराब पिलाई और उसे बैलगाड़ी से बांध दिया। वायरल वीडियो सोशल में देखा जा सकता है कि होली के जश्न के मौके पर कुछ लड़के एक भैंस को जबरदस्ती शराब पिला रहे हैं।
पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश
इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि होली जैसे पवित्र त्योहार की आड़ में इस तरह की हरकतें समाज के लिए शर्मनाक हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने की कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी इस मामले में एक्शन के लिए PETA इंडिया को टैग किया है। पेटा एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पशु अधिकार संगठन है। गौरतलब है कि शराब में Ethanol (एथेनॉल) होता है, जो पशु-जानवरों के शरीर में जहर की तरह काम करता। उनका डाइजेस्टिव और नर्वस सिस्टम इसे बर्दाश्त नहीं कर पाता।
किसी भी जानवर को जबरन नशीला पदार्थ पिलाना और प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में जुर्माना और जेल दोनों का प्रावधान है। जानवरों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना पशु क्रूरता (Animal Cruelty) में आता है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
Edited By : Chetan Gour