Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 (16:07 IST)
Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 (16:09 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चम्पावत जिले के तामली स्थित ऐतिहासिक दशहरा मेला स्थल के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 85.80 लाख रुप' की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 में पर्यटन अवसंरचना मद से 50.80 लाख रुपए की शेष राशि जारी करने की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दी गई है।
इससे पूर्व 35 लाख रुपए की पहली किस्त जारी की जा चुकी थी। स्वीकृत धनराशि से मेला स्थल पर विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निर्माण कार्य कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से कराया जाएगा, जिसकी निगरानी पर्यटन विभाग करेगा। इसके विकास से सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद तामली मेला स्थल अधिक व्यवस्थित और आकर्षक रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों और आगंतुकों दोनों को लाभ मिलेगा।