Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 (16:00 IST)
Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 (16:04 IST)
प्रदेश के धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने इस माह प्रारम्भ होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कतिपय संचार माध्यमों द्वारा प्रसारित नकारात्मक समाचारों का खण्डन करते हुए कहा है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम यात्रा-2026 को सुगम, सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होटल एसोसियेशन, आटो ऑपरेटर्स सभी एक जुट होकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख पडावों पर पर्याप्त आवास, साफ सुथरे भोजनालय और विश्राम स्थल सुनिश्चित किए गए हैं। सड़कों की मरम्मत, अतिरिक्त बस सेवाएं और ट्रैफिक प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है। प्रत्येक धाम पर मेडिकल कैम्प, एम्बुलेंसेस, ऑक्सिजन सुविधाएं और आपातकालीन रेसक्यू टीमें तैनात रहेगी। निरंतर विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबिलिटी कनेक्टिवीटि और शोचालयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने से पूर्व सभी यात्रियों के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण आवश्यक है। सभी यात्री प्रशासन के निर्देश पालन करें और पर्यावरण की स्वच्छता विशेष ध्यान रखें। हमारा लक्ष्य है की यह यात्रा प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुगम, सुखद एवं सुरक्षित बने। उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा सभी के लिए उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित अनुभव प्रदान करेगी।
ज्ञातव्य है कि राज्य सराकार द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के सुगम एवं सफलतापूर्वक संचालन के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा मार्गों पर आवागमन की सुगमता, सड़क सुधारीकरण, सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, विद्युत आर्पूति, पेयजल, साफ सफाई, होटलों आदि के लिये गैस आपूर्ति की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि गई है। यात्रियों के लिये ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण के साथ ही हेली सेवाओं की बुकिंग भी प्रारम्भ की जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें