Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

Advertiesment
Chief Minister Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। 
 
धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा विभागीय समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कोई कमी न रहे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान-अमेरिका जंग का असर: सोना 1.70 लाख रुपए पार, चांदी में भी बड़ा उछाल, देखें आपके शहर का रेट