Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM धामी ने राहुल गांधी के उत्‍तराखंड दौरे पर किया कटाक्ष, सैनिकों के जख्म कुरेदने आ रहे, कांग्रेस पर भी किया तीखा प्रहार

Advertiesment
Chief Minister Pushkar Singh Dhami took jibe at Rahul Gandhi regarding his visit to Uttarakhand
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले उन पर कटाक्ष किया और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सेना, पूर्व सैनिकों और वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर राहुल गांधी से सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के जख्म कुरेदने उत्तराखंड आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सैनिकों और सेना के सम्मान के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कई बार सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल खड़े किए हैं, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले उन पर कटाक्ष किया और कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सेना, पूर्व सैनिकों और वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर राहुल गांधी से सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के जख्म कुरेदने उत्तराखंड आ रहे हैं।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सैनिकों और सेना के सम्मान के प्रति सकारात्मक नहीं रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कई बार सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल खड़े किए हैं, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सवाल उठाया कि आखिर वे पूर्व सैनिकों से किस मुंह से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूत और देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां आज भी लोगों को याद हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें लंबे समय तक सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन को लागू नहीं किया।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ही इस मांग को पूरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमाण मांगकर और हालिया सुरक्षा अभियानों पर सवाल उठाकर सेना के मनोबल को चोट पहुंचाई।
ALSO READ: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी आधा किया अपना काफिला, प्रधानमंत्री की अपील को बताया राष्ट्रहित का संकल्प
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व सैनिक राहुल से पूछना चाहते हैं कि क्या सेना के पराक्रम का मजाक बनाया जाना चाहिए? उत्तराखंड के सैन्य परिवार न तो इसे भूलने वाले हैं और न ही उन्हें माफ कर सकेंगे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यावरण दिवस: विकास के नाम पर भारत माता का चीरहरण, आखिर दोषियों को क्या सजा मिलनी चाहिए?