Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्‍यमंत्री धामी ने देखी फिल्म 'द केरला स्टोरी 2', बोले- UCC लागू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहास

Advertiesment
Chief Minister Pushkar Singh Dhami watched film The Kerala Story 2
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 

युवाओं से सकारात्मक बदलाव का आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड ने की ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है, जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है सरकार 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। धामी ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: दिल्ली से इंदौर तक आग का कहर, 2 घटनाओं में 13 की मौत