rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रयागराज माघ मेले में पहुंचे CM योगी, संगम में किया स्‍नान, मां गंगा का किया पूजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chief Minister Yogi Adityanath

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

प्रयागराज (उप्र) , शनिवार, 10 जनवरी 2026 (19:45 IST)
- प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी ने आध्यात्मिक कार्यक्रमों में की सहभागिता 
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े हनुमान जी के चरणों में झुकाया शीश
- योगी ने यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया
Chief Minister Yogi Adityanath :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने ‘संगम स्नान’ किया। त्रिवेणी संगम का पूजन-अर्चन किया व मां गंगा की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर ‘संकट मोचक’ के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। 
 
मुख्यमंत्री योगी ने संगम नोज पर किया स्नान, मां गंगा की आरती भी उतारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेले में पहुंचे। वह वीआईपी घाट से बोट में बैठकर संगम नोज पहुंचे। उन्होंने बोट से ही यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने संगम नोज पर पहुंचकर माघ मास में पवित्र स्नान किया, फिर विधिवत पूजन-अर्चन कर मां गंगा की आरती उतारी।
webdunia

उन्होंने मां गंगा के चरणों में शीश झुकाकर माघ मेले की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री बोट में ही बैठकर निरीक्षण करते हुए वापस आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन भी किया। 
 
बड़े हनुमान जी के चरणों में झुकाया शीश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री यहां बड़े हनुमान मंदिर भी गए। उन्होंने हनुमान जी के चरणों के समक्ष बैठकर दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा की।
webdunia

धार्मिक कार्यक्रमों में संतोषाचार्य जी महाराज उर्फ ‘सतुआ बाबा’, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी’, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन वाजपेयी तथा पूर्व सांसद विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा यूपी टूरिज्म