Hanuman Chalisa

CM योगी ने FIH Hockey World Cup ट्रॉफी का किया भव्य स्वागत

Webdunia
बुधवार, 12 नवंबर 2025 (17:31 IST)
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- प्रदेशवासियों के लिए आह्लादित होने का क्षण
- सीएम योगी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद और केडी सिंह बाबू के योगदान को भी किया याद
- मुख्यमंत्री योगी ने कहा- मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय बनाकर खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विश्वकप में हॉकी खिलाड़ियों के विजय की कामना
Chief Minister Yogi Adityanath News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का बुधवार को भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का स्वागत करना मेरे और प्रदेशवासियों के लिए आह्लादित करने वाला क्षण है। जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में भारत, चीन, बेल्जियम जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड चिली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 24 टीम हिस्सा ले रही हैं।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस ट्रॉफी का आना यूपी के स्वर्णिम इतिहास का स्मरण कराने वाला क्षण है।

हॉकी इंडिया में उत्तर प्रदेश का योगदान अविस्मरणीय है। सीएम योगी ने हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया था। उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है। इस वर्ष से पहला सत्र प्रारंभ हो चुका है। 
 
मुख्यमंत्री ने हॉकी के यशस्वी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह भी उत्तर प्रदेश में जन्मे थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के लिए बाराबंकी में उनके निवास को एक म्यूजियम के रूप में बनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रदेश ने अनेक ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने हॉकी इंडिया को सम्मान दिलाया।
ALSO READ: आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम
सीएम योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे जैसे हॉकी के खिलाड़ियों के योगदान को भी याद किया। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में भी उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति, पूर्णिमा महिला व पुरुष वर्ग की सीनियर-जूनियर भारतीय टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़े समस्त पदाधिकारियों का लखनऊ आगमन पर स्वागत करते हुए एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के सफल आयोजन की भी शुभकामना दी। उन्होंने विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों के सफलता की मंगलकामना भी की। 
ALSO READ: राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : योगी
समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एलवाईवी, निदेशक डॉ. आरपी सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, डीजी हॉकी इंडिया कमांडर आरके श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय समेत हॉकी इंडिया से जुड़े भी अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
ALSO READ: जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : योगी
बता दें कि एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। टूर्नामेंट में पहली बार 24 टीमें भाग लेंगी। मेजबान भारत, जिसने वर्ष 2001 और 2016 में यह खिताब जीता था, इस बार घरेलू धरती पर तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार के वैभव सूर्यवंशी का एशिया कप में कमाल, 32 गेंदो में जड़ा शतक

LIVE: Bihar Election Result 2025 बिहार में सुशासन की जीत, एनडीए की जीत पर बोले PM मोदी

चेन्नई में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

अगला लेख