Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 (00:22 IST)
Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 (00:25 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath : प्रदेश में एआई तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी आईबीएम के इनोवेशन सेंटर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उद्घाटन करेंगे। यह आईबीएम एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर सुशांत गोल्फ सिटी में प्लेटिनम मॉल में बनाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी की पहल पर आईबीएम ने पिछले साल यह सेंटर बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश को एआई और डिजिटल और इनोवेशन हब बनाने के उद्देश्य से इस सेंटर का निर्माण किया गया है। अब यह बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
Edited By : Chetan Gour