Hanuman Chalisa

CM पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में विकास योजनाओं की समीक्षा की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 दिसंबर 2025 (09:48 IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचना चाहिए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां अनेक स्थान हैं और यहां धार्मिक क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र का समग्र विकास हो, उस दिशा में हम काम करेंगे। यह क्षेत्र प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैंने कल व्यापक रूप से सभी विभागों के साथ विस्तार से बैठक भी की है। 
 
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
 
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

क्या इंडिगो भारत सरकार को ब्लैकमेल कर रहा है? जानिए पुतिन ने ऐसी स्थिति में क्या किया था?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

पश्चिम बंगाल के बेलडंगा में बाबरी मस्जिद को लेकर बवाल, सैकड़ों लोग ईंटें लेकर रवाना

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

सभी देखें

नवीनतम

CM पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में विकास योजनाओं की समीक्षा की

CM योगी आदित्यनाथ की स्टार्टअप प्रोत्साहन नीतियों ने दिलाई बाराबंकी की मधुमक्खीवाला फर्म को वैश्विक पहचान

विकसित भारत के विजन में UP की भूमिका सबसे अहम, CM योगी ने रखा साल 2030 तक वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

IndiGo crisis : इंडिगो ने पायलट भर्ती फिर शुरू की, A320 फ्लीट के लिए आवेदन, उड़ान संकट के बीच बड़ा फैसला

IndiGo crisis : DGCA ने इंडिगो के CEO को जारी किया नोटिस, सामान और किराया रिफंड करने के निर्देश

अगला लेख