Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

Advertiesment
Congress Appoints VD Satheesan as Kerala Chief Minister
VD Sateeshan Kerala CM : वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। चुनाव परिणाम के ठीक 10 दिन बाद गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने सतीशन के नाम की घोषणा की। पार्टी ने केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे दिग्गजों को दरकिनार कर सतीशन को मुख्यमंत्री के रूप में चुना।
 
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अजय माकन, मुकुल वासनिक, दीपा दासमुंशी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
 

क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'अंतिम फैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वीडी सतीशन को चुना है। मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वीडी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।'
 

कौन हैं वीडी सतीशन? 

वी.डी. सतीशन केरल में कांग्रेस के वरिष्‍ठ राजनेता हैं। 1964 में कोच्चि के पास नेटूर में जन्मे वी.डी. सतीशन का राजनीतिक सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। उन्होंने केरल छात्र संघ (KSU) के जरिए राजनीति की पहली सीढ़ी चढ़ी। 2001 से वे लगातार परवूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विधानसभा में उनकी पहचान एक ऐसे विधायक की रही है जो तथ्यों और डेटा के साथ सरकार को घेरने में माहिर है।
 
वे 2021 से 2026 तक केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों, गोल्ड स्मगलिंग विवाद और वित्तीय कुप्रबंधन पर पिनाराई विजयन सरकार की नाक में दम कर दिया। वे केरल में वामपंथ विरोधी राजनीति का सबसे मुखर चेहरा बन गए।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET