Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: 16 RDX IED का दावा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Advertiesment
Delhi Assembly
Bomb Threat in Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा को बुधवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा के आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए एक धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर के भीतर 16 RDX IED लगाए गए हैं। इसे भेजने वाले ने चेतावनी दी कि बुधवार दोपहर 1:40 बजे धमाका हो जाएगा।
 
सौरव बिस्वास नाम की आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि बुधवार दोपहर 1:40 बजे धमाके किए जाएंगे। इसके साथ ही उसने अपनी मांगों और अन्य बातों का भी इसमें जिक्र किया है।
 
मेल में दावा किया गया है कि कोयंबटूर के कुछ लोगों को गलत तरीके से यूएपीए (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और जाफर सादिक के खिलाफ चल रहे सीबीआई (CBI) मामलों को वापस लिया जाए।
 
धमकी भरा ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड विधानसभा परिसर में पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों द्वारा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल के 61 टैंकर रवाना, पंपों पर पहुंचे अधिकारी, प्रशासन ने थामा मोर्चा, देर रात तक खोलने के निर्देश