Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 (14:42 IST)
Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 (14:48 IST)
एसी ठीक कराने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और नस्लीय शत्रुता फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। ये गिरफ्तारी SC-ST Act और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की गई है। ACP रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
गिरफ्तारी से पहले, मुख्य आरोपी हर्ष सिंह ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अपनी हरकत पर पछतावा जताया. हर्ष ने कहा, हम निश्चित रूप से शर्मिंदा हैं. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, ये सब कुछ हीट ऑफ द मूमेंट (गुस्से के क्षण) में हो गया. हम दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं.
क्या है मामला
युवतियों के घर के नीचे रहने वाले हर्ष सिंह और रूबी जैन ने न केवल इलेक्ट्रिशियन से मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई युवतियों पर नस्लीय और चरित्रहीन टिप्पणियां भी कीं। इन युवतियों को 'सेक्स वर्कर' तक कहा गया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट करते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोपी महिला पीड़ित महिला से कहती है कि वह 500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली है। उसका पति कितना जवान है अगर ये जानना है तो मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा।
मेघालय के सीएम के संगमा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली की घटना को देखते हुए ही यह टिप्पणी की है।
edited by : Nrapendra Gupta