Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 (11:59 IST)
Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 (12:11 IST)
युवतियों के घर के नीचे रहने वाले हर्ष सिंह और रूबी जैन ने न केवल इलेक्ट्रिशियन से मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई युवतियों पर नस्लीय और चरित्रहीन टिप्पणियां भी कीं। इन युवतियों को 'सेक्स वर्कर' तक कहा गया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट करते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोपी महिला पीड़ित महिला से कहती है कि वह 500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली है। उसका पति कितना जवान है अगर ये जानना है तो मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा।
क्या बोले मेघालय सीएम
मेघालय के सीएम के संगमा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली की घटना को देखते हुए ही यह टिप्पणी की है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और नस्लीय शत्रुता बढ़ाने (धारा 196) जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
edited by : Nrapendra Gupta