rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वंदे मातरम पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का ऑनलाइन लोकार्पण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Khandelwal Mahasabha
अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा एवं अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच के संयुक्त तत्त्वाधान मे 23 जनवरी को बसंतपंचमी एवं खंडेलवाल दिवस के अवसर पर वंदे मातरम पर करीब आठ मिनट चालीस सेकंड की बनी डॉक्युमेंट्री का अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र गुप्ता (तूंगावाले) ने ऑनलाइन लोकार्पण किया। यह डॉक्युमेंट्री अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की कोलकाता इकाई से सुचेता संकूनिया ने बनाई है। इस वंदे मातरम कार्यक्रम की स्क्रिप्ट सुधा रावत ने लिखी, परिकल्पना/निर्देशन मधु खंडेलवाल का है। इसकी वीडियोग्राफी एवं एडिटिंग मधु काठ एवं अर्चना झालानी ने की।
 
सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता ने सखी सहेली मंच के देश भर के प्रदेशों, जिलों मे कार्यरत 130 शाखाओं के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को साधु वाद देते हुए कहा कि वंदे मातरम पर बनाई गई यह डॉक्युमेंट्री देश प्रेम को दर्शाती है एवं इस से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मधु खंडेलवाल ने सखी सहेली मंच की विकास यात्रा, कार्य एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठन ने वंदेमातरम् पर 60 से अधिक विडियो बनावाये ये भी रिकार्ड करने योग्य बात है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय सन्त श्री श्री 1008 सुंदर दास जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर रश्मि ठाकुरिया ने किया।
 
इस अवसर पर संजीव कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने शुभ कामना देते हुए आगे भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका ने सभी को बधाई दी। प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, कुल सचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं प्रवक्ता, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने कहा की आगे भी इस प्रकार की देश भक्ति एवं देश प्रेम पर आधारित कार्यक्रम होते रहे। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक, अभा खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह डॉक्युमेंट्री देश भक्ति की भावना का संचार करती है, एवं देश प्रेम के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।
 
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा एवं अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से संजीव कुमार, मनोज झालानी, सरोज तुंगावाला, सविता कूलवाल,मीना नाटाणी , शिखा नाटाणी, कृष्णा कानूनगो, सुचिता संकूनिया, मधु काठ, सुधा रावत, रश्मि खंडेलवाल‌, अर्चना झालानी, राज खंडेलवाल‌, डा.ऊषा तांबी  सहित अनेक पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों, कर्मठ कार्य कर्ताओं ने भाग लिया एवं सभी ने सखी सहेली मंच के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आगे भी इसी प्रकार के रचनात्मक कार्यों को करते रहने की आवश्यकता जताई।
webdunia
गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया : अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने हर्षोलास से मनाया राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की और से गणतंत्र दिवस महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूंगावाले) के मुख्य अतिथ्य मे हर्षोल्लास एवं धूम धाम से मनाया गया।
 
महासभा के शास्त्री नगर स्तिथि कार्यालय खंडेलवाल भवन पर महासभा के अध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता (तूंगावाले) ने तिरंगा फहराकर किया।  इस अवसर पर गुप्ता ने भारत के सविधान निर्माण पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज के सभी लोगों से राष्ट्र प्रेम का आह्वान किया। 
 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर संजीव कट्टा, मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, राम निरंजन खुटेटा (खंडेलवाल), प्रधान संपादक, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, कुल सचिव, सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा शरद फरसोइया, राष्ट्रीय युवा संयोजक, अ.भा.खण्डेलवाल वैश्य, महासभा पत्रिका के सह प्रभारी राम बाबू गुप्ता, भवन संयोजक रमेश चंद खंडेलवाल, अखिल भारतीय खंडेलवाल सुमधुरा सखी सहेली मंच की संयोजक मधु खंडेलवाल, व कार्यकारिणी सदस्यगण,संयोजकगण, महासभा, जयपुर सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आजीवन सदस्यों, समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस की सभी समाज बंधुओं को शुभकामना दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत, यूपी में खलबली