राष्ट्रीय कवि 'दिनकर' की रिश्तेदार गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को कर रही थी ब्लैकमेल

Webdunia
शुक्रवार, 17 मई 2019 (19:35 IST)
नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने के प्रयास के मामले में शुक्रवार को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की रिश्तेदार उषा ठाकुर को गिरफ्तार किया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि 22 अप्रैल को सेक्टर 27 स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के अस्पताल में आलोक, कुमारी निशु, निशा तथा उषा ठाकुर पहुंचे थे। इन लोगों ने डॉ. शर्मा की रिकॉर्ड की गई ऑडियो-वीडियो के आधार पर 10 करोड़ रुपए की मांग की थी।
 
एसएसपी ने बताया कि 22 अप्रैल को पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक और उसकी सहयोगी निशा मौके से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि 2 मई को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आलोक और निशा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जिला न्यायालय में पेश किया गया।
 
उषा ठाकुर कवि 'दिनकर' के भाई बाबू बसंत सिंह की बेटी की बेटी है। उन्होंने बताया कि आलोक और निशा को 4 दिन की पुलिस हिरासत पर लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त ब्लैकमेलिंग कांड में नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाली उषा ठाकुर भी संलिप्त हैं। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की विवेचना कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार को उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
गौरतलब है कि जिस दिन डॉ. शर्मा से ब्लैकमेल करके रकम वसूलने आई युवती की गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन समाजसेविका और राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की रिश्तेदार उषा ठाकुर भी उनके साथ आई थी। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की थी।
 
लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ. शर्मा ने अपने 30 वर्षों के रिश्ते का हवाला देते हुए उन्हें अपनी बड़ी बहन बताया था। उसके बाद पुलिस ने उषा ठाकुर को छोड़ दिया था। पुलिस ने जब इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता, प्रतिनिधि चैनल के संपादक आलोक को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि इस कांड में उषा ठाकुर की भी अहम भूमिका है और इस घटना में शामिल एक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक की भी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
उषा ठाकुर नोएडा की एक सुप्रसिद्ध समाजसेविका हैं। चाहे वह निठारी नर कंकाल कांड हो या आरुषि कांड- इन सभी घटनाओं में उषा ठाकुर चर्चाओं में रही हैं। उषा ठाकुर नोएडा लोक मंच से भी जुड़ी हुई हैं। उक्त सामाजिक संगठन में डॉ. शर्मा भी सक्रिय हैं।
 
गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अंबाला में पार्टी की एक चुनावी रैली में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की एक कविता की कुछ पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा था- 'जब नाश मनुज पर छाता है/ पहले विवेक मर जाता है।'
 
उषा ठाकुर और केंद्रीय मंत्री का करीब 30 वर्षों पुराना संबंध है। उषा ठाकुर के माध्यम से ही प्रतिनिधि चैनल का मालिक आलोक केंद्रीय मंत्री से मिला था तथा लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी प्रचार-प्रसार में सहायता करने की पेशकश की थी। मंत्री से हुई बातचीत को उसने खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। उसके आधार पर वह मंत्री को ब्लैकमेल करके उनसे मोटी रकम मांग रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

केंद्र सरकार का श्रमिकों को तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में होगी बढ़ोतरी, 1 अक्‍टूबर से लागू होगा नया वेतन

धर्म और रिलीजन में फर्क करने की मांग करने वाले अभ्यावेदन पर फैसला करे केंद्र सरकार : उच्च न्यायालय

24 संसदीय समितियों का गठन, राहुल गांधी, कंगना रनौत और रामगोपाल यादव को मिली ये जिम्मेदारी

Bank Fraud : हरियाणा में एक और कांग्रेस MLA पर गिरी ED की गाज, बेटे समेत अन्य लोगों की 44 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति जब्त

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अगला लेख