Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब भुवनेश्वर के नाइट क्लब में लगी आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, पुलिस ने इलाका किया सील

Advertiesment
हमें फॉलो करें Fire breaks out in Bhubaneswar night club

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (16:48 IST)
Bhubaneswar Night Club Fire News : पहले गोवा और अब भुवनेश्वर के एक नाइट क्‍लब में भीषण आग लग गई। क्षेत्र में आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग से नाइट क्‍लब में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी ज्यादा थी की तेजी से पास के एक फर्नीचर शोरूम में फैल गई। आग के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया।

खबरों के अनुसार, पहले गोवा और अब भुवनेश्वर के एक नाइट क्‍लब में भीषण आग लग गई। क्षेत्र में आग के बाद दूर तक धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए। आग से नाइट क्‍लब में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी ज्यादा थी की तेजी से पास के एक फर्नीचर शोरूम में फैल गई।
ALSO READ: गोवा में भयानक हादसा, नाइट क्लब में लगी आग, 25 की मौत, 50 घायल
हालांकि दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग को पास की दुकानों या इमारतों में फैलने नहीं दिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ये आग इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट या संचालन संबंधी लापरवाही के कारण हो सकती है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
ALSO READ: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बड़ा हादसा, 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
राहत की बात यह है कि आग लगने के समय नाइट क्‍लब बंद था और अंदर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। फिलहाल, राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि यह घटना गोवा में बड़े नाइट क्लब में लगी आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश के कुख्यात 'डेथ ट्रैक' पर ट्रेन की चपेट में आया बाघ, वन विभाग ट्रेन जब्त करने पर अड़ा