Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेघालय में गारो समुदाय को मिली ISIS की धमकी, 2027 तक जमीन खाली करने की दी चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Garo community in Meghalaya receives threat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शिलांग , गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (14:21 IST)
Garo community in Meghalaya receives threat : मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले के तुरा में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का एक पोस्टर चस्पा मिला, जिसमें गारो समुदाय को 2027 तक जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की बात कही गई है। इस पोस्टर में अंग्रेजी भाषा में फुबारी, राजाबाला, टिकरीकिला, सेसला और गारोबाधा जैसे क्षेत्रों का जिक्र है। इस पोस्टर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले के तुरा में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का एक पोस्टर चस्पा मिला, जिसमें गारो समुदाय को 2027 तक जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की बात कही गई है।
ALSO READ: सीरिया में अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ISIS के 70 ठिकाने तबाह, लिया सैनिकों की हत्या का बदला
इस पोस्टर में अंग्रेजी भाषा में फुबारी, राजाबाला, टिकरीकिला, सेसला और गारोबाधा जैसे क्षेत्रों का जिक्र है। इस पोस्टर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि क्या वाकई यह किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन की करतूत है या किसी ने सिर्फ डर फैलाने के लिए इसका नाम इस्तेमाल किया है। राज्यमंत्री मार्क्यूस मारक ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
ALSO READ: Delhi Blast : बड़े ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम, पंजाब में ISIS के 10 गुर्गे गिरफ्तार
राज्यमंत्री ने कहा, ऐसी धमकियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इनका मकसद डर पैदा करना व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना है। यह धमकीभरी घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में जिले में एक युवा पर्यावरण कार्यकर्ता की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
ALSO READ: ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा
फिलहाल प्रशासन ने आम जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्‍ध मौत, डेथ के बाद कैसे शेयर हुई इंस्‍टा पोस्‍ट, वायरल हुआ था वीडियो, जांच शुरू