Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 (13:20 IST)
Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 (13:36 IST)
Swami Avimukteshwarananda Saraswati : प्रयागराज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत अर्जी पर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह अर्जी झूंसी थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए दाखिल की गई है।
मामले को कोर्ट नंबर 72 में फ्रेश कॉज लिस्ट में क्रम संख्या 142 पर सूचीबद्ध किया गया है। शुक्रवार, 27 फरवरी को इस प्रकरण पर सुनवाई निर्धारित है। सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ में होगी। इस मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सुनवाई के दौरान कोर्ट द्वारा दिए जाने वाले आदेश पर आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्भर करती है।
शंकराचार्य और उनके शिष्य पर एक तथाकथित धर्मगुरु ने नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है।
Edited By : Chetan Gour