Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हुमायूं कबीर ने बढ़ाई ममता बनर्जी की मुश्किल, ओवैसी से की तुलना, मुस्लिम वोट बैंक पर नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें humayun kabir mamata banerjee

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोलकाता , बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (12:32 IST)
humayun kabir news in hindi : तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। राज्य में 2026 में विधानसभा चुनाव से पहले हुमायूं कबीर की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर है। उन्होंने अपनी तुलना असदुद्दीन ओवैसी से की है।
 
6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर का दावा है कि वो बंगाल के ओवैसी हैं। उन्होंने कहा कि AIMIM के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी उनके साथ गठबंधन करने के लिए राजी हो गए हैं। मैंने ओवैसी से बात की है। ओवैसी ने मुझसे कहा है कि वो हैदराबाद के ओवैसी हैं और मैं बंगाल का ओवैसी हूं।
 
हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं 10 दिसंबर को कोलकाता जाऊंगा और पार्टी की कमेटी बनाऊंगा। 22 दिसंबर को लाखों समर्थकों के साथ मैं अपनी नई पार्टी की नींव रखूंगा।
 
गौरतलब है कि पश्‍चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत उसका 27 प्रतिशत मुस्लिम वोट बैंक है। हुमायूं कबीर ऐसी पार्टी बनाना चाहते हैं जो मुस्लिमों के लिए काम करेगी। वे TMC का मुस्लिम वोट बैंक खत्म करने के लिए 135 उम्मीदवार उतार सकते हैं।
 
 
हुमायूं कबीर का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में ना तो तृणमूल कांग्रेस और ना भाजपा बहुमत के आंकड़े को छू पाएगी। इस स्थिति में मैं किंग मेकर बनूंगा। कोई भी पार्टी मेरे समर्थन के बगैर सरकार नहीं बना पाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BLO से परेशान मिस्‍त्री ने आग लगाकर की आत्‍महत्‍या, परिजनों का आरोप, बार- बार फोन कर रह रहे थे सर