Ahmedabad Gujarat Crime News : गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यहां गुजरात मैरिटाइम बोर्ड के अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने कल देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मारकर अपनी जान ले ली। यशराज सिंह, कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि डिनर से लौटने के बाद दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद यशराज ने पहले पत्नी राजेश्वरी को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली।
खबरों के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, यहां गुजरात मैरिटाइम बोर्ड के अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने कल देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मारकर अपनी जान ले ली।
यशराज सिंह, कांग्रेस के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे थे। पुलिस जांच में पता चला है कि डिनर से लौटने के बाद दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद यशराज ने पहले पत्नी राजेश्वरी को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। पत्नी को गोली मारने के बाद यशराज ने 108 एम्बुलेंस को कॉल करके बुलाया।
2 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। नवविवाहित जोड़े की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यशराज की मां के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर जब वह उनके बेडरूम में गई तो उसने बताया कि यह एक हादसा था। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यशराज सिंह हाल ही में क्लास टू अधिकारी से प्रमोशन पाकर क्लास वन अधिकारी बने थे।
वस्त्रपुर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल सोसाइटी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
Edited By : Chetan Gour