Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबे पांव आया कुत्ता! फिर ऐसा आतंक मचाया कि दहशत में आ गए लोग... (वीडियो)

Advertiesment
Dog News
Indore News: आमतौर पर ऐसा देखने में नहीं आता कि कुत्ता अचानक कई लोगों पर हमला कर दे। लेकिन, इंदौर जिले में महू के किशनगंज क्षेत्र में एक कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग दहशत में आ गए। कुत्ते ने 4-5 लोगों को बुरी तरह काट लिया। ऐसा भी नहीं कि कुत्ते के साथ किसी ने छेड़छाड़ की हो। बस, आया और अचानक काटना शुरू कर दिया। 
 
दरअसल, महू के पास केवटी गांव में कुछ लोग बैठे हुए थे। तभी एक कुत्ता वहां धीरे-धीरे आया। किसी को भी अनुमान नहीं था कि कुत्ता हमला कर देगा। अचानक उसने कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को पीछे से काट लिया। फिर तत्काल वहीं पास बैठे एक व्यक्ति के पांव पांव में काट लिया। जैसे ही ये लोग कुत्ते के पीछे भागे दूर खड़े एक युवक को कुत्ते ने उछलकर काट लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो कि बहुत ही डराने वाला है। 
फिर जैसे एक व्यक्ति (इसे ही कुत्ते ने सबसे पहले काटा था) पहले कुत्ता कुर्सी लेकर कुत्ते की तरफ लपका तो उसने पलटकर उस पर हमला कर दिया। इस व्यक्ति को कुत्ते ने कई जगह काट लिया। वहां कुछ भैंसें भी खड़ी हुई थीं, लेकिन कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया। कुत्ता इतना खूंखार हो गया था कि उसने किसी के पांव पर काटा तो किसी की गर्दन पर निशान छोड़ दिए। इस हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मलिक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एंटी-रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए गए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमला, गार्ड की मौत, ईरान बुरी तरह भड़का