Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Iran-US War News Live Updates: इजराइल ने 30 फ्यूल टैंकों और 3 डिपो और F-14 लड़ाकू को बनाया निशाना ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- एक इंच जमीन नहीं लेने देंगे

Advertiesment
US Iran War
Iran Israel War News : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज नौवां दिन है। इजराइल ने ईरान और लेबनान में जोरदार हवाई हमले किए हैं। जवाब में ईरान ने भी पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। ईरान के खाड़ी देशों पर हमले जारी। पेश युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट- 


ईरानी राष्ट्रपति बोले- एक इंच जमीन नहीं देंगे 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। अब ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, 'ईरान देश की मिट्टी का एक इंच भी हिस्सा नहीं लेने देगा। ईरान उन लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है जो उस पर हमला करते हैं, वो पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।      
 

30 फ्यूल टैंकों और 3 डिपो और  F-14 लड़ाकू को बनाया निशाना

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने ईरान के इस्फहान हवाई अड्डे पर हमले कर कई F-14 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है। इजराइल डिफेंस फोर्स के अनुसार ये हमले शनिवार को किए गए। इजराइली मीडिया वाइनेट के अनुसार ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। ईरान ने पलटवार करते हुए 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है। IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी के मुताबिक ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डों और फैसिलिटी से जुड़े 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिकी हमलों में मारे जा चुके ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के एक हमले में घायल होने की खबरें आ रही हैं। यह जानकारी अल हदथ और The Times of Israel की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दी गई है।
ALSO READ: T20 World Cup Final : अहमदाबाद बना अभेद्य किला, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड की 'जंग' आज, नीली जर्सी के सैलाब के लिए मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

तेल ऑइल डिपो पर हमला

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में एक तेल भंडारण सुविधा के ऊपर आग की लपटों के गुबार उठते दिखाई दिए और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सप्ताह भर से जारी युद्ध के अगले चरण में ‘‘कई आश्चर्यजनक कदम उठाए जाने’’ की चेतावनी दी। इजराइल की सेना ने पुष्टि की कि उसने तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर हमला किया। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गेर में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, रंग-गुलाल में रंगे नजर आए, महाकाल उत्सव की PHOTOS वायरल